तेज रफ्तार टूरिस्ट बस खडे डंफर में घुसी,दो की मौत,51 घायल
- नासिक से अयोध्या बाया नेपाल जा रही थी टूरिस्ट बस
- सभी घायलो का हैलट अस्पताल में चल रहा इलाज
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। तीर्थ करने निकले यात्रियों को क्या पता था कि आगे कोई विभत्स घटना उनका काल बन कर इंतजार कर रही है। यात्रियों से भरी अथर्व यात्रा कंपनी की ट्रेवल्स बस भोर के समय कानपुर -इटावा हाइवे भौंती के इस्पात नगर पुल के पास खडे डंफर में जा धुसी और उसके परखच्चे उड गए। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही चारो तरफ चीख पुकार से कोहराम मच गया। सूचना पर आनन-फानन पनकी पुलिस, फायर अधिकारी और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई और घायल यात्रियों को बस काट कर बाहर निकाला। इस दुर्घटना में दो की मौत हो गई जबकि 51 यात्री घायल हो गए जिसमें से पांच की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी घायलो को पहले कल्याणपुर सीएचसी भेजा गया जहां से उन्हें हैलट अस्पताल रिफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे आरटीओ अधिकरियों के मुताबिक वाहन अपनी लेन में ही चज रहे थ। डंफर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहे ट्रेजर सेे टक्कर हो गई जिससे डंफर चालक डंफर को साइड उतार कर खडा दिया। इतने में ही तेज रफ्तार से आ रही तीर्थ यात्रियों से भरी बस डंफर में जा घुसी और भयानक हादसा हो गया।
- खडे डंफर में तेज रफ्तार बस के घुसने से हुआ हादसा
नासिक के पपेला गांव से उज्जैन होते हुए उत्तर प्रदेश के आयोध्या जा रही तीर्थ यात्रियों की टूरिस्ट बस कानपुर के पनकी स्थित इस्पतान नगर हाइवे पर खडे डंफर में जा घुसी। बस में 54लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी की बस के आगे का हिस्सा पूरी तरफ से क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर बुरी तरह से स्टेयरिंग बेस में फंस गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
- सूचना पर पहुंचे सीएफओ, तुरंत रेस्क्यू शुरू किया
पनकी के इस्पात नगर में हदयविकार दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ)
दीपक शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत अपनी फायर टीम व पनकी पुलिस के साथ रेस्क्यू शुरू किया। फायर कर्मियों द्वारा बस का शीशा तोड़ कर घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें तुंरत ही अस्पताल भिजवाया।
- परिवहन विभाग ने घायलो को भिजवाया उनके गंतव्य
परिवहन विभाग ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए पनकी में हुई बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव व पीटीओ दीपक सिंह हैलट अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घायलो का हालचाल लिया और जो मामूली रूप से चुटहिल थे, और स्वस्थ थे उनको उनके गंतव्य पर भिजवाने का प्रबंध कराते हुए उन्हें उनके घर भिजवाया।
- घायलो को देखने पहुंचे पुलिस कमिश्नर
बस दुर्घटना में घायलों को देखने व उनका हाल जानने पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल पहुंचे। उन्होंने घायलों हालचाल लिया। वही एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके की मराठी ने एक मराठी महिला का दिल खुश कर दिया। एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने महिला से काफी देर तक मराठी में बातचीत कर उनका हालचाल लिया। वही डॉक्टर संजय काला व सीएमओ डॉ हरीदत्त नेमी ने घायलों के उत्तम उपचार का दिया आश्वासन।
- घायलो की सूची
शोभातुकाराम( 53),अज्ञात( 40),सुसीला रसकर 75, अरुना 46, शालनी 50, मुरलीधर,62, शांता 60, उषा 63, शैला 56, रेखा सुतार55, विद्या सावंत 61, शालिनी 50, वैशाली 42, नर्मदा 55, सरला 55, भास्कर 51, हीराबाई, ताराबाई, तुकाराम, ननकी मंदाकिनी विलास नंदू , हीराबाई ,संगीता, भागीरथी, चिन्दु, सूरज सत्यभामा गांसू बाई, जिया बाई, शीला, प्रमिला, रामबाबू ,सुमन भाई ,सारिका, मैं मुंद्रा राधेश्याम कुरकुरे ,सलोनी, शोभा, जयश्री, संजय चौधरी, मीरा, श्याम राव कमल पोपट ,ममदा, अलका, पर मिला ,सारिका, रानी व शकुंतला है।