राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल - 15791 वादों का निस्तारण |
-न्यायाधीश ने मनोज कुमार राय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद न्यायालय परिसर हमीरपुर में जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, हमीरपुर ज्ञान प्रकाश सिंह, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, हमीरपुर अरूण कुमार मल्ल, महामंत्री, जिला अधिवक्ता संघ अश्वनी प्रजापति, अध्यक्ष, प्रैक्टिस एंड प्रोग्रेसिव बार, मनीराम वर्मा, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,उदय वीर सिंह, स्थाई लोक अदालत के पीठासीन अधिकारी, प्रमोद कुमार, लोक अदालत के नोडल अधिकारी विशेष न्यायाधीश (द०प्र०क्ष०),अनिल कुमार खरवार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश (एस०सी०एस०टी० एक्ट), रनवीर सिंह, अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश पोक्सो, कीर्ति माला सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, विनय कुमार सिंह, सिविल जज (सी०डि०), निहारिका जायसवाल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अभिषेक त्रिपाठी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महेन्द्र कुमार पाण्डेय, सिविल जज (सी०डि०)एफ०टी०सी० वन्दना अग्रवाल, सिविल जज (जू०डि०) एफ०टी०सी० (क्राइम अगेंस्ट वूमेन), कीर्ति मिश्रा, सिविल जज (जू०डि०)एफ०टी०सी०, शैली शरण व बड़ी संख्या में अधिवक्तागण तथा वादकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश द्वारा कहा गया कि लोक अदालत के माध्यम से त्वरित एवं सुलभ ढंग से समाज के सभी वर्गों के लिए सुलभ सुगमता पूर्वक न्याय प्राप्त कराने के लिये इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन लगातार करते रहेगें। जिससे अधिक से अधिक हमीरपुर की सम्मानित जनता लाभान्वित हो सके।
जनपद न्यायाधीश द्वारा लोक अदालत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए, इस अवसर पर उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारीगण एवं बैंक के कर्मचारीगण से अनुरोध किया गया कि वह सामान्य जनता को सुलभ न्याय दिलाये जाने हेतु अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करें।
इस प्रकार आज आयोजित लोक अदालत के माध्यम से जनपद न्यायालय हमीरपुर में बड़ी संख्या में वादो का निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर कराया गया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय से कुल-13, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण से कुल-84, अपर जनपद न्यायाधीश-प्रथम, हमीरपुर से कुल-123, विशेष न्यायाधीश (एस0सी0/एस0टी0) से कुल 03, विशेष न्यायाधीश (द०प्र०क्ष०) से कुल-03, अपर जनपद न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पोक्सो से कुल-02, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से कुल-902, सिविल जज (सी०डि०) से कुल-53, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम से कुल-560, सिविल जज (जू०डि०), हमीरपुर से कुल-610, सिविल जज (सी०डि०)एफ०टी०सी० से कुल-02, सिविल जज (जू०डि०)एफ०टी०सी० क्राइम अगेंस्ट वूमेन से कुल-100, सिविल जज (जू०डि०) राठ कुल-365, सिविल जज (जू०डि०)एफ०टी०सी० से कुल-100, सिविल जज (जू०डि०) मौदहा कुल-188. शशांक गुप्ता, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राठ द्वारा कुल-544, ग्राम न्यायालय सरीला से कुल-100, स्थायी लोक अदालत से कुल 05 वाद निस्तारित किये गये। इस प्रकार समस्त न्यायालयो से कुल-3752 वाद निस्तारित किये गये एवं राजस्व विभाग द्वारा कुल-12039 वादों का निस्तारण व अग्रणी बैंक प्रबधंक संगम लाल मिश्रा, इंडियन बैंक, हमीरपुर के अनुसार जनपद में स्थापित समस्त बैंकों के कुल 19852 प्रीलिटिगेशन मामलों में से कुल-265 वादों का निस्तारण हुआ। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल-15791 वादों का निस्तारण हुआ इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंको व राजस्व द्वारा सुलह समझौते के आधार पर मु0 42200000-रू0 की धनराशि प्राप्त हुई। इसी प्रकार न्यायालय द्वारा निस्तारित वादों में भी लगभग मु 5,58,57,354 0 रू0 की धनराशि समझौते के रूप में प्राप्त हुयी। तथा न्यायालय व राजस्व, बैंक द्वारा कुल मु०98082455 रुपए की धनराशि समझौते के रूप में प्राप्त हुई। लोक अदालत के अवसर पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम अभिषेक त्रिपाठी के द्वारा 13 वर्षो से लंबित प्राचीन शमनीय वाद अपराध सं0-109/2012 सरकार बनाम भूरेलाल, थाना बिवार जनपद हमीरपुर के मामले को दोनों पक्षों के मध्य सुलह कराते हुए निस्तारित किया गया। इसी प्रकार इस अवसर पर परिवार न्यायालय के द्वारा कुल 03 पारिवारिक मामलों में सुलह कराकर पति-पत्नी को न्यायालय परिसर से ही विदा कराया गया। इस अवसर पर जे0के0 सीमेन्ट हमीरपुर द्वारा न्यायालय परिसर में पेयजल की व्यवस्था हेतु 100 लीटर क्षमता के साथ स्थापित वाटर कूलर को अधिवक्तागण एवं वादकारीगण के हितार्थ जनपद न्यायाधीश के द्वारा फीता काटकर समर्पित किया गया।
|