परीक्षा केंद्र में तलाशी के बाद परिक्षार्थियों को दिया गया प्रवेश |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l थाना क्षेत्र के झलोखर गांव स्थित श्री राजाराम इंटर कालेज में उपनिरीक्षक पद के लिए केंद्र बनाया गया था। जिसमें दो पाली में शांति पूर्वक माहौल में परीक्षा सम्पन्न हुई। क्षेत्र के झलोखर गांव में स्थिति श्री राजाराम इंटर कालेज को उपनिरीक्षक परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था। जिसमें दोनों पाली में परीक्षा सम्पन्न कराई गई। परीक्षा केंद्र में तलाशी के बाद परिक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया तथा नकल विहीन परीक्षा के लिए अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस बल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रही।