नलकूप का ताला तोड़ कर ट्रांसफॉर्मर का तेल,केबिल और स्टार्टर चोरी |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। कुरारा कस्बे में अज्ञात चोरों द्वारा एक निजी नलकूप से सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरों ने नलकूप का ताला तोड़कर ट्रांसफार्मर का तेल, केबिल और स्टार्टर चोरी कर लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई है। कुरारा कस्बे के वार्ड सात निवासी अखिलेश कुमार पुत्र स्व. चुनुबाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका निजी नलकूप मनकी तिराहे से आगे खरोंज मोड़ के पास स्थित है। नलकूप का विद्युत कनेक्शन उनकी माता रामकिशोरी के नाम पर है अखिलेश कुमार के अनुसार 9 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने नलकूप के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां से केबिल, कॉपर के तार, स्टार्टर तथा ट्रांसफार्मर का तेल चोरी कर लिया।उन्होंने बताया कि चोरी की जानकारी उन्हें अगले दिन सुबह नलकूप पर पहुंचने पर हुई। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार शाम पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।