क्षतिग्रस्त पाइप लाइन ठीक कराये जाने की मांग |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l विकास खंड क्षेत्र के डामर गांव में आवागमन केमुख्य रास्ते में नमामि गंगे की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण पानी बह रहा है। जिससे रास्ताखराब हो रहा है। क्षेत्र के डामर गांव में गांव के अंदर जाने वाले मुख्य रास्ते में होलीलाल कोरी के दरवाजे में नमामि गंगे की पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण सप्लाई के दौरान पानी बह रहा हे। तथा रास्ता में गड्ढा हो गया है। जिससे वाहन निकलनेमें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है lगांव निवासी वीर सिंह यादव , चंद्रभान,राम खिलावन, राजेशआदि ने बताया कि पाइप लाइन से पानी बहकर पूरे रास्ते में फैल रहा है जिससे कीचड़ बना रहता है। तथा बच्चो को विद्यालय आवागमन में परेशानी हो रही है। पानी लीकेज रहने से आगे पानी को सप्लाई भी बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने मुख्य रास्ते की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन ठीक कराये जाने को मांग नमामि गंगे अधिकारियों से की है।
|