तीन दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री लगा प्रशिक्षण |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l स्थानीय विकास खंड सभागार में बाल विकास परियोजना की पोषण भी पढ़ाईभी के अन्तर्गत तीन दिवसीय आंगनवाड़ी कार्यकत्री प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम में आधारशिला गतिविधि पुस्तिका, कैलेंडर, नव चेतना पुस्तिका का वितरण किया गया।इनसे केंद्र में आने वाले बच्चों को आयु वर्ग के अनुसार सीखने तथा गति विधियों को सुद्रण करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में क्षेत्र की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व प्रभारी बाल विकास अधिकारी कुरारा सहित समस्त मुख्य सेविकाएं व ब्लाक समन्वयक मौजूद रहे।