मां कर्मा बाई की जयंती पर श्रद्धालुओं ने चखा खिचड़ी प्रसाद |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर राठ,हमीरपुर l साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्मा बाई की जयंती रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर चोपड़ा गेट पर भव्य पूजन एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच 'खिचड़ी' का प्रसाद वितरित किया गया। इस सेवा कार्य में साहू समाज के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष विकास साहू, चंद्रशेखर साहू, लखन साहू (महुआ वाले), शीतल साहू और अशोक साहू उपस्थित रहे।
इसके साथ ही अध्यापक कमलाकांत, बाबूजी, हरिकिशन साहू, हरिश्चंद्र साहू गोहानी, मुन्नालाल साहू (कृष्ण स्वीट्स), हरिमोहन साहू, सुशील साहू, संदीप साहू और रिंकू साहू खिरिया सहित समाज के अन्य लोगों ने अपनी सेवाएं दीं और व्यवस्थाएं संभालने में पूर्ण सहयोग किया। पूरा क्षेत्र मां कर्मा बाई के जयकारों से गुंजायमान रहा।