नगरनिकायों में कुल 511 लाभार्थियों को प्रथम किश्त की गई अंतरण |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 कार्यक्रम के अन्तर्गत योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा 90 हजार लाभार्थियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रथम किस्त के रूप में रू0 1,00,000/- (एक लाख) प्रति लाभार्थी की धनराशि अतंरण की गई एवं लाभार्थियों से वच्र्युल संवाद किया गया। जनपद हमीरपुर की समस्त नगर निकायो में कुल 511 लाभार्थियों को प्रथग किस्त अंतरण की गई। उक्त कार्यक्रम में मनीषा अनुरागी, विधायिका विधान सभा राठ हगीरपुर कुलदीप निषाद, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद हमीरपुर,आशारानी कबीर, अध्यक्ष, नगर पंचायत कुरारा एवं पार्टी के आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विधायिका, जिलाधिकारी घनश्याम मीना, एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रिजवाना शाहिद द्वारा लाभार्थियों को आवास स्वीकृत पत्र वितरण किये गये। कार्यक्रम में समस्त अधिकारी एवं डूडा के कर्मचारी उपस्थित रहे l
|