जल सहेलियों द्वारा निकाली गई अविरल निर्मल यमुना यात्रा |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर में हमीरपुर l यमुना नदी को अविरल और निर्मल बनाने के संकल्प के साथ बुंदेलखंड की जल सहेलियों द्वारा संचालित लगभग 500 किलोमीटर लंबी “अविरल-निर्मल यमुना यात्रा” सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। यह यात्रा 29 जनवरी को जालौन जनपद स्थित पंचनदा धाम से प्रारंभ हुई थी, जहाँ यमुना, चंबल, सिंध, पहुज और कुंवारी नदियों का संगम होता है। कई जिलों और सैकड़ों गाँवों से होते हुए यह यात्रा अंततः दिल्ली के वासुद घाट पर जाकर पूर्ण हुई,विचार गोष्ठी का आयोजन 15 मार्च 2026 को अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक यमुना पथ पर हुआ, जिसमे पर्यावरण विद जल वैज्ञानिक डा. संजय सिंह, उपस्थित रहे, एवं विशिष्ट अतिथि विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डा.महेंद्र कुमार पाण्डेय, एवं मुख्य अतिथि पुष्पा सचान (पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद) व परियोजना निदेशक द्वारा भी कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम मे बदायूं से आयी डा. सविता ने भी अपने विचार व्यक्त किये, कार्यक्रम के अंत बाल कल्याण समिति अध्यक्ष विभा भारती व डा.महेंद्र कुमार पाण्डेय द्वारा समिति के सदस्यों विजय शंकर श्रीवास्तव(बाबू जी ), शिव विजय सिंह, वा ज्ञानवेन्द्र कुशवाहा को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का आयोजन शिव विजय सिंह, वा राजेंद्र वीर सिंह द्वारा किया गया, कार्यक्रम हमीरपुर व कानपुर एवं सुमेरपुर के साथ साथ नगर के लोग भी बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे। जिसमे राजेश सचान,एमपीसिंह (एएचटी प्रभारी ), अनवर खान, सफवान, हुमैरा उपस्थित रही, कार्यक्रम का संचालन देशराज द्वारा किया गया।