जीआरपी इंस्पेक्टर बने देवदूत.बचाई एक व्यक्ति की जान
-10 मिनट के प्रयास से चलने लगी थमी हुई सांसें
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक व्यक्ति अचानक गिर गया। जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह ने देखा तो उसे तत्काल सीपीआर देना शुरू किया.व्यक्ति के हाथ पांव ठंडे पड़ चुके थे। उसे पड़ा था दिल का दौरा.जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह ने सीपीआर देना जारी रखा। कुछ ही देर में व्यक्ति ने आंखें खोल दीं.तभी डॉक्टर आ गए। व्यक्ति को अस्पताल भेज दिया गया है.व्यक्ति की जेब से रेलवे टीटीआई का आई कार्ड मिला है। जिस पर गंगा चरण वर्मा लिखा है। पोस्ट टीटीआई व सेक्शन टूंडला अंकित है.आई कार्ड के आधार पर रेलवे अधिकारियों को सूचना दे दी गई है