दस माह से मानदेय न दिए जाने को लेकर आठवें दिन भी जारी रहा धरना |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l स्थानीय विकास खंड कार्यालय में कार्यरत ग्राम रोज़गार सेवक को दस माह से मानदेय न मिलने के कारण धरना प्रदर्शन किया गया। ब्लाककार्यालय के सामने प्रांगण में आज आठ दिन धरना दे रहे हैं।
क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में कार्यरत मनरेगा रोजगार सेवकों का मानदेय दस माह से लंबित पड़ा हुआ है जिसको लेकर एक सप्ताह सेरोजगार सेवक ब्लाक कार्यालय के सामने प्रांगण में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए हैआज धरना का आठवां दिन है।लंबित भुगतान न मिलने के कारण आर्थिक स्थित खराब हो गई है। मजबूरी में भुगतान के लिए धरना पर बैठना पड़ा। धरना स्थल पर बैठे रोजगार सेवक संजय कुमार, गुलाब सिंह, प्रवीण कुमार रंजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, देवेश चंद्र,कमलेश, सूर्यकांत द्विवेदी, वीर विक्रम सिंह, प्रमोद कुमार, रविन्द्र सिंह अजय कुमार आदि ने बताया कि मानदेय न मिलने के कारण परिवार केभरण पोषण का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में धरना प्रदर्शन करना पड़ा एक सप्ताह से अनिश्चित कालीन धरना जारी है।