शहर के विभिन्न अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों का किया गया परीक्षण |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l एसपी के निर्देशानुसार फायर सर्विस टीम द्वारा जनपद के चिकित्सालयो में अग्नि सुरक्षा उपकरणों का परीक्षण व प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का कार्यक्रम संचालित किया गया। गौरतलब है कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) रेहान अली के नेतृत्व में फायर सर्विस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपकरणों का परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकों एवं स्टाफ को अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण एवं जागरूकता प्रदान की गई। इसी क्रम में मुख्यालय के लक्ष्मी बाई तिराहा स्थित विमल नर्सिंग होम एवं मौदहा स्थित सनलाइफ हॉस्पिटल में डॉक्टरों एवं स्टाफ को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं प्राथमिक प्रतिक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।