जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, प्रवेश नियंत्रण प्रणाली तथा निगरानी व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ एवं चाक-चौबंद रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए परिसर में उगी झाड़ियों को तत्काल हटाने एवं नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।