होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  तेल उद्योग के नमूनों में लेड पाए जाने के मामले में दी जाय राहत
 
तेल उद्योग के नमूनों में लेड पाए जाने के मामले में दी जाय राहत
Updated: 5/4/2026 10:59:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

तेल उद्योग के नमूनों में लेड पाए जाने के मामले में दी जाय राहत 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी व खाद्य तेल उद्यमी उप्र की 14 तेल निर्माता कंपनियों/फर्मों के नमूनों मे लेड की मात्रा पाए जाने के प्रकरण में राहत प्रदान करते हुए आदेश की कार्यवाही पर पुनः विचार/ वापस किए जाने को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्राधिकरण विभाग की आयुक्त डॉ रोशन जैकब से उनके अलीगंज स्थित मुख्यालय पर मिले और विस्तृत वार्ता करके उन्हें ज्ञापन सौंपा।    
भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि आपके विभाग भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा 23 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों कानपुर, आगरा, मेरठ, लखनऊ, हापुड़ एवं गोरखपुर में 14 तेल निर्माता कंपनियों/फर्मों के सरसों तेल, साल्वेंट ऑयल एवं पाम ऑयल आदि के नमूने लिए गए थे। उक्त नमूनों की जांच एक निजी प्रयोगशाला में कराए जाने के उपरांत, 21 अप्रैल 2026 के आदेश द्वारा कुछ नमूनों को ‘अनसेफ’ घोषित करते हुए उनमें लेड की मात्रा निर्धारित मानक (अधिकतम 0.1 mg/kg) से अधिक बताई गई। कहा कि खाद्य तेल निर्माता अपने उत्पाद में लेड की मात्रा को न तो बढ़ा सकते उहैं और न ही घटा सकते हैं। लेड की उपस्थिति का संभावित स्रोत खेती की प्रक्रिया, मिट्टी अथवा सिंचाई जल में निहित तत्व हो सकते हैं । ऐसे में केवल एक निजी प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर कठोर कार्रवाई करते हुए उत्पादन, बिक्री एवं स्टॉक पर प्रतिबंध लगाना न्यायसंगत प्रतीत नहीं होता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त को कानपुर से मंटोरा ऑयल बावर्ची ब्रांड के के जगदीश गुप्ता, वैभव एडबिल ऑयल के विजय गुप्ता , गोरखपुर के जयलक्ष्मी ऑयल से शशांक अग्रवाल , आगरा से आगरा जनरल हाल  के कुमार कृष्ण गोयल , हापुड़ के रवींद्र ऑयल मिल से संजीव अग्रवाल , लखनऊ के संकटमोचन ऑयल से सिद्धार्थ गुप्ता व लखनऊ के हिंद एडीबल ऑयल से किशन अग्रवाल ने  बताया कि हमारे 14 खाद्य निर्माताओं में से एक निर्माता द्वारा एनएबीएल (सर्टिफाइड लैब) , FARE LAB ,GURU GRAM से जांच करने पर लेड की मात्रा 0.02 एमजी आई है जिससे यह भी साबित होता है कि उक्त खाद्य तेल में LED की मात्रा विभाग के द्वारा घोषित अधिकतम मानक से भी बहुत कम है| भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डॉ॰ रोशन जैकब से भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र व सभी खाद्य तेल उद्यमियों* ने मांग की कि प्रभावित सभी 14 खाद्य तेल उद्योगों पर तत्काल प्रभाव से लगाए गए प्रतिबंध को स्थगित किया जाए तथा नमूनों की जांच किसी मान्यता प्राप्त सरकारी प्रयोगशाला में पुनः कराई जाए। एक घंटे से अधिक हुई वार्ता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डॉ रोशन जैकब ने तेल खाद्य तेल नमूनों में लेड पाए जाने में राहत देने सहित पूरे मामले की समीक्षा कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया|।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पुलिस अधीक्षक ने आयी शिकायतों पर थाना प्रभारियों को किया निर्देशित
22 मई से 20 जून 2026 तक घर घर सर्वेक्षण अभियान
पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
भीषण गर्मी के चलते जनपद के समस्त राजस्व एवं फौजदारी न्यायालय प्रातः 7 : 00 01:00 तक
गुण्डा अपराधी अभियुक्त योगेन्द्र यादव को 06 माह के लिए किया गया जिलाबदर
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :