भीषण गर्मी के चलते जनपद के समस्त राजस्व एवं फौजदारी न्यायालय प्रातः 7 : 00 01:00 तक |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। जनपद में बढ़ती गर्मी एवं लू के प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा न्यायालयों के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 01 मई 2026 से 30 जून 2026 तक जनपद के समस्त राजस्व एवं फौजदारी न्यायालय प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक संचालित होंगे।
इस अवधि में न्यायालयों में मध्यावकाश का समय प्रातः 10:30 बजे से 11:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह निर्णय शासनादेश के अनुरूप आमजन एवं न्यायिक कार्यों की सुगमता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।वहीं, जनपद के सभी शासकीय कार्यालयों, कोषागार,उपकोषागार एवं सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों का समय पूर्ववत प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक ही रहेगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।