गुण्डा अपराधी अभियुक्त योगेन्द्र यादव को 06 माह के लिए किया गया जिलाबदर |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही , प्रभावी पैरवी के क्रम में न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट हमीरपुर द्वारा जनपद के थाना सुमेरपुर से गुण्डा अपराधी अभियुक्त योगेंद्र यादव पुत्र राकेश यादव निवासी दूध डेयरी के पास सुमेरपुर को जनपद हमीरपुर की सीमा से 06 माह के लिये निष्कासित ,जिलाबदर किया गया है। पारित आदेश में आदेशित किया गया है कि जिलाबदर की अवधि में निष्कासित , जिलाबदर अपराधीगण अपने साथ किसी प्रकार का शस्त्र व अग्नेयास्त्र लेकर नहीं चलेंगे एवं 17 अप्रैल 2026 से 06 माह की अवधि तक जनपद हमीरपुर की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे तथा बाह्य जनपद में जिस स्थान पर निवास करेंगे उसकी सूचना सम्बन्धित न्यायालय एवं स्थानीय पुलिस को भी देंगे।