पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार |।
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l थाना मुस्करा पुलिस द्वारा जनपद न्यायालय से जारी एन0बी0डब्लू0 वारंट के अनुपालन में वारंटी अभियुक्तगण 1.दृगपाल पुत्र नारायण उम्र करीब 40 वर्ष 2.राममिलन पुत्र अच्छेलाल उम्र करीब 62 वर्ष 3.रामसिंह पुत्र नारायण उम्र करीब 45 वर्ष निवासीगण ग्राम इमिलिया थाना मुस्करा जनपद हमीरपुर को ग्राम इमिलिया से गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्तगण को संबंधित केस नं0 1001203/2011 धारा 323/506 आई0पी0सी0 के प्रकरण में विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए जनपद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।