पुलिस अधीक्षक ने आयी शिकायतों पर थाना प्रभारियों को किया निर्देशित |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उपस्थित फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। इसदौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों,थानाप्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार परत्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए समयबद्धनिस्तारण करें।