गंगा टास्क फोर्स ने विश्व जैव विविधता दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारतीय सेना की 137 सी ई टी एफ बटालियन टी ए 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स ने जीएस महाविद्यालय कानपुर नगर रमईपुर के महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं के साथ तथा 55 एनसीसी बटालियन के कैडेट के साथ मिलकर विश्व जैव विविधता दिवस जागरूक अभियान चलाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंधक डॉक्टर पुनीत कटिहार,तथा डॉक्टर संजीव सिंह प्रधानाचार्य,डॉक्टर सुनीता वर्मा डॉक्टर आर एस शर्मा उपस्थित रहे। तथा 55 एनसीसी बटालियन के अजय कुमार तिवारी उपस्थित रहे। गंगा टास्क फोर्स के कमान अधिकारी कर्नल रोहित श्रीवास्तव और कानपुर स्थित कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रफुल्लित कुमार वर्मा के दिशा निर्देश पर विगत 7 सालों से गंगा स्वच्छत अभियान,पौधा रोपण, घाटों की गश्त, जागरूकता अभियान निरंतर कर रही है। इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के नायब सूबेदार रणवीर सिंह ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा 55 एनसीसी बटालियन के कैडेट को विश्व जैव विविधता दिवस के उपलक्ष में अवगत कराया की जैव विविधता का मतलब है कि अलग-अलग जीवो पौधों और उनके आवासों की विविधता इसमें तीन मुख्य स्तर होते हैं। प्रजाति विविधता जिसमें अलग-अलग प्रजातियां आती है परिस्थिति तंत्र विविधता जहां अलग-अलग पर्यावरण और उनके बीच के संबंध आते हैं और जिन विविधता जिसमें अलग-अलग जीवो के जिन विविधता शामिल होती है जैव विविधता हमारे पर्यावरण को संतुलित बनाए रखती है।ओर जीवन चक्र में योगदान देती है और हमारे खाने दावों, तथा अन्य संसाधनों को भी प्रभावित करती है अफसोस की बात यह है कि मानवीय गतिविधियों जैसे वनों की कटाई प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के कारण जैव विविधता लगातार कम हो रही है इसे बचाने के लिए हमें सुरक्षित क्षेत्र और जागरूक की जरूरत है ताकि हम इस अनमोल प्राकृतिक विरासत को बचा सके विश्व जैव विविधता दिवस के दिन हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम जैव विविधता को बचाने के लिए हमें ठोस कदम उठाने होंगे। वनों की कटाई को रोकना और अधिक पेड़ पौधे लगाना सुरक्षित क्षेत्र जैसे राष्ट्रीय उद्यान और अभयारणों का विस्तार करना प्रदूषण को कम करना जैसे जल,वायु और मृदा प्रदूषण पर नियंत्रण करना अनिवार्य है।सतत कृषि,और संसाधन के उपयोग को अपनाना ताकि प्राकृतिक संतुलन बना रहे। लोगों में जागरूकता बढ़ाना ताकि जैव विविधता के महत्व को समझें और उसे बचाने के प्रयासों में शामिल हो इन सभी कदमों से हम अपने पारिस्थितिक तंत्र और भविष्य को सुरक्षित रख सकते हैं। इसी उपलक्ष्य पर छात्र छात्रों के साथ गंगा टास्क फोर्स के जवानों और अधिकारियों ने जैव विविधता का संतुलन बनाए रखने तथा,पृथ्वी को बचाने के लिए वृक्षारोपण किया। इन्ही शब्दों के साथ गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने विद्यालय में उपस्थित शिक्षक शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर विश्व जैव विविधता दिवस की संकल्प तथा गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई एवं पौधे वितरित किए।
|