होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  परंपरागत स्थलों पर ही की जाए कुर्बानी, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी
 
परंपरागत स्थलों पर ही की जाए कुर्बानी, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी
Updated: 5/23/2026 12:39:00 AM By Reporter-

परंपरागत स्थलों पर ही की जाए कुर्बानी, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक की उपस्थिति में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्योहार बकरीद एवं मोहर्रम को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने बैठक को संबोधित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि कुर्बानी केवल पूर्व से निर्धारित एवं परंपरागत स्थलों पर ही की जाए। खुले स्थानों अथवा नई जगहों पर किसी भी प्रकार की कुर्बानी की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी त्योहार सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव एवं सौहार्द के वातावरण में मनाए जाएं। किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, अफवाह अथवा विवाद की स्थिति में तत्काल प्रशासन को अवगत कराया जाए, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में हीट वेव एवं भीषण गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, इसलिए सभी लोग सतर्क रहें तथा आवश्यक सावधानियां बरतें। उन्होंने लोगों से अपील की कि अत्यधिक गर्मी के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें तथा अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नगर निकायों एवं विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सतत मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ, भ्रामक अथवा असत्य सामग्री साझा न करें। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सड़क अथवा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नमाज़ अदा न की जाए। नमाज़ केवल पूर्व निर्धारित एवं अधिकृत स्थलों पर ही पढ़ी जाए, जिससे यातायात व्यवस्था एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा कानून व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे।
बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करते हुए आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमीरपुर जनपद की गंगा-जमुनी तहजीब एवं सौहार्दपूर्ण परंपरा को बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रिजवाना शाहिद, अपर पुलिस अधीक्षक, संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, नगर निकाय प्रतिनिधि, धर्मगुरु एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
दलित युवक से हुई मारपीट मामले में सपा का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला
राष्ट्रीय राजमार्ग -34 पर हो रही दुर्घटनाओं के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
नलकूप ऑपरेटर की लापरवाही के चलते दलित बस्ती में नहीं पहुंच रहा पानी
जिला अस्पताल में डॉक्टर के साथ हुई मारपीट मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ने राठ थाना क्षेत्र में रात्रि सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :