होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  दलित युवक से हुई मारपीट मामले में सपा का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला
 
दलित युवक से हुई मारपीट मामले में सपा का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला
Updated: 5/23/2026 12:37:00 AM By Reporter-

दलित युवक से हुई मारपीट मामले में सपा का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला 
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर - थाना सुमेरपुर क्षेत्र के टेढ़ा गांव में दलित युवक संदीप वर्मा के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राम प्रकाश प्रजापति ,सपा जिलाध्यक्ष इदरीस खान सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित युवक को न्याय दिलाने की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि टेढ़ा गांव निवासी संदीप वर्मा के साथ गांव के कुछ दबंगों ने डंडों और बेल्टों से बेरहमी से मारपीट की थी। आरोप है कि हमलावर युवक को अधमरी हालत में उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सपा जिलाध्यक्ष इदरीस खान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिलने गांव जाने वाला था, लेकिन प्रशासन ने गुरुवार रात ही कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया। शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल को हमीरपुर मुख्यालय आने की अनुमति दी गई, लेकिन टेढ़ा गांव जाने से रोक दिया गया।इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान समाजवादी अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी भी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने कहा कि संदीप वर्मा के साथ हुई मारपीट गंभीर घटना है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां भी दलित उत्पीड़न की घटनाएं होती हैं, समाजवादी पार्टी पीड़ितों के साथ खड़ी रहती है। साथ ही आरोप लगाया कि प्रशासन ने राजनीतिक दबाव में प्रतिनिधिमंडल को गांव जाने से रोका।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
परंपरागत स्थलों पर ही की जाए कुर्बानी, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी
राष्ट्रीय राजमार्ग -34 पर हो रही दुर्घटनाओं के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
नलकूप ऑपरेटर की लापरवाही के चलते दलित बस्ती में नहीं पहुंच रहा पानी
जिला अस्पताल में डॉक्टर के साथ हुई मारपीट मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ने राठ थाना क्षेत्र में रात्रि सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :