जिला अस्पताल में डॉक्टर के साथ हुई मारपीट मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जिला अस्पताल हमीरपुर में 19 मई को इमरजेंसी वार्ड में उपचार हेतु लाए गए मरीज के परिजनों द्वारा मौजूद चिकित्सक डॉ० महेन्द्र कुमार सिंह एवं अस्पताल स्टाफ के साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई थी । तब डॉक्टर महेंद्र कुमार सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था l पुलिस द्वारा थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-92/2026 धारा 191(2)/115(2)/121(2)/ 132/310(2)/352/351(3)/324(4)/109 बीएनएस व 3(2)v/3(1)द/3(1)ध एससी/एसटी एक्ट व 3A/4 उत्तर प्रदेश चिकित्सा सेवा कर्मी एवं चिकित्सा सेवा संस्थान (हिंसा एवं संपत्ति क्षति निवारण) अधिनियम के तहत कौशल पुत्र अश्वनी निवासी ग्राम अतरार, थाना बिवांर एवं उसके 10-15 अन्य साथियों नाम व पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था । पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बृजेंद्र सिंह उम्र करीब 36 वर्ष व धीरेंद्र सिंह उम्र करीब 42 वर्ष एवं राजेश सिंह उम्र करीब 44 वर्ष सभी को ग्राम अतरार थाना बिंवार से गिरफ्तार कर जनपद न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अजीत सिंह,
उ0नि0 सुरेन्द्र पाल,हे0का0 राजेश यादव ,का0 इखलाक हुसैन ,का0 अजय कुमार शामिल रहे l