पुलिस अधीक्षक ने राठ थाना क्षेत्र में रात्रि सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक द्वारा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से रात्रि में थाना राठ क्षेत्रांतर्गत प्रमुख हाईवे, संवेदनशील स्थलों एवं सार्वजनिक क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान संदिग्ध वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग कर आवश्यक पूछताछ की गई तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों को सतर्कता एवं प्रभावी निगरानी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त कस्बों एवं बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही आमजन को जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।