नलकूप ऑपरेटर की लापरवाही के चलते दलित बस्ती में नहीं पहुंच रहा पानी
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l विकास खंड क्षेत्र के डामर गांव में नमामि गंगे परियोजना से सप्लाई होने वाला पानी आधा गांव के वाशिंदों कोनहीं मिल पा रहा है। लोग पानी आने का इंतजार करते रहते है। लेकिन नलकूप चालक की लापरवाही के चलते लोगो को पानी नहीं मिल पा रहा है। गर्मी के मौसम में लोगों के सामने पेयजल संकट पैदा हो गया है।
क्षेत्र के डामर गांव में नमामि गंगे परियोजना से नलकूप व टंकी बनीं हुई है। इस टंकी से चौबीस घंटे में केवल एक बार ही पानी की सप्लाई दी जाती है। गांव के ऊंचाई वाले स्थानों पर पानी नहीं पहुंच पा रहा है। नलों की टोटी सूखी पड़ी है।गांव निवासी रामकली, बबलु, भगवानदीन, गंगाराम, दलपत,मुनियां, बद्री सिंह, कप्तान, राकेश यादव, श्रीपाल, राजेश सिंह, आदि ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में गैंठूबेरिया के दरवाजे में चेक बाल पाइप लाइन में लगा है। जिसको पानी सप्लाई के दौरान नलकूप आपरेटर द्वाराखोला नहीं जाता है। इसलिए दलित बस्ती में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ऑपरेटर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहा है। इस से लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। इस परियोजना के अवर अभियंता गांव में भ्रमण नहीं करते है। जिससे नलकूप चालक अपनी मन मर्जी से पानी कीसप्लाई दे रहा है। गर्मी के मौसम में लोगएक एक बूंद पानी के लिए अपने बर्तन लिए इंतज़ार करते रहते है। लेकिन पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। इस मोहल्ले में बबलू कोरी के दरवाजे लगा एक मात्र हैंडपंप भी पानी नहीं दे रहा है इसमें पाइप बढ़ाए जाने को जरूरत है।लेकिन ग्रामपंचायत भी इसको ठीक नहीं करवा पाई है। ग्रामीणों ने नमामि गंगे परियोजना के अधिकरियों से मांग की है। की इस गेट वाल को खुलवा कर मोहल्ले के लोगों को पानी की आपूर्ति दिलाई जाए। इन लोगों को पीने के लिए गांव के बाहर विद्यालय के पास से पानी लाना पड़ रहा है। और जो लोग अपने नलों में टोटी नहीं लगाए है। उनका पानी
सप्लाई के दौरान भरकर बर्बादहोता रहता है। नलकूप आपरेटर ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही करे। तथा जरूरत के पानी उपयोग करने पर नल को खुला न छोड़ने को प्रेरित करे। जिससे जरूरत मंद लोगों को एक बार पानी मिल सके।