होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  विवि में पर्यावरण, समानता और सतत विकास आधारित शिक्षा पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
 
विवि में पर्यावरण, समानता और सतत विकास आधारित शिक्षा पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
Updated: 5/23/2026 12:23:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

विवि में पर्यावरण, समानता और सतत विकास आधारित शिक्षा पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 
- विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन विकसित करने के लिए शिक्षकों को ऐसी शिक्षण परिस्थितियाँ निर्मित करनी चाहिए जो उन्हें ज्ञान निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करें: प्रो. अमिताभ 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विवि (सीएसजेएमयू) के शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को लर्निंग फॉर टुमारो: इंटीग्रेटिंग एनवायरमेंट, इक्विटी एंड सस्टेनेबिलिटी थ्रू एजुकेशन विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन का आयोजन विवि के सेनानायक तात्या टोपे सीनेट हॉल में हुआ । इस आयोजन में सतत विकास, समता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा सुधार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 जैसे समकालीन विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार विमर्श किए । 
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. अमिताभ मिश्रा (इंदिरा गांधी ओपेन यूनिवर्सिटी) ने कहा कि विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन विकसित करने के लिए शिक्षकों को ऐसी शिक्षण परिस्थितियाँ निर्मित करनी चाहिए जो उन्हें ज्ञान निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा वर्तमान समय में शिक्षा व्यवस्था को तकनीकी परिवर्तनों के अनुरूप ढालना अत्यंत आवश्यक है। विवि के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए योग्य शिक्षकों की भूमिका, सामाजिक न्याय, भारतीय संस्कृति में निहित मानवीय मूल्यों तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 की रचनात्मक समीक्षा की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रो.प्रवीण तिवारी (दिल्ली विश्वविद्यालय) ने कहा कि पर्यावरणीय संकट, नदियों की बिगड़ती स्थिति तथा सामूहिक जिम्मेदारी पर बल देते हुए जयशंकर प्रसाद के उपन्यास “तितली” का उल्लेख किया। उन्होंने भू-राजनीति में अमेरिका की भूमिका, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली, कार्बन उत्सर्जन के संदर्भ में प्रमुख देशों की जिम्मेदारी तथा पृथ्वी सम्मेलन–1992 सहित विभिन्न पर्यावरणीय संधियों और सम्मेलनों पर चर्चा की। कार्यक्रम में प्रो. कौशल किशोर (विभागाध्यक्ष शिक्षा विभाग,जामिया मिलिया,इस्लामिया विश्वविद्यालय) ने मन के उपनिवेश-मुक्तिकरण तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020  में व्यापक सुधारों पर कहा कि शिक्षा केवल सूचना प्रदान करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों में रचनात्मकता और आलोचनात्मक चिंतन विकसित करना भी इसका उद्देश्य होना चाहिए। यह आयोजन निर्देशक  डॉ.तनुजा भट्ट एवं सहायक निर्देशक, डॉ.गोपाल सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ । इस आयोजन में डॉ.बद्री नारायण मिश्र, डॉ.प्रियंका मौर्या, डॉ.विमल सिंह, डॉ.कल्पना अग्निहोत्री, अनुपमा यादव, डॉ.स्नेह पांडेय, प्रिया तिवारी, डॉ.कुंवर कुलदीप सिंह चौहान समेत काफी संख्या में शोधार्थी विद्यार्थी मौजूद रहे । 
-150 से अधिक छात्र- छात्राओं ने प्रस्तुत किए शोध पत्र
 दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने शोध पत्र प्रस्तुत किए । जिसमें शिक्षा सुधार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 सहित कई तमाम विषय मुख्य रूप से शामिल रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
परंपरागत स्थलों पर ही की जाए कुर्बानी, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी
दलित युवक से हुई मारपीट मामले में सपा का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला
राष्ट्रीय राजमार्ग -34 पर हो रही दुर्घटनाओं के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
नलकूप ऑपरेटर की लापरवाही के चलते दलित बस्ती में नहीं पहुंच रहा पानी
जिला अस्पताल में डॉक्टर के साथ हुई मारपीट मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :