यात्री वाहनों और बसों पर अब अनिवार्य होगा “पशुओं पर दया करो” का स्लोगन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश पर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में एक बड़ा संवेदानात्मक बदलाव होने जा रहा है। अब सभी यात्री वाहनों और रोडवेज बसों पर “पशुओं पर दया करो” जैसे जीव-जंतु संरक्षण से जुड़े जागरूकता संदेश लिखे नजर आएंगे। कानपुर आरटीओ विभाग ने इस आदेश का जमीनी स्तर पर पालन शुरू करा दिया है।मोटयान निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि परिवहन आयुक्त का निर्देश दो से तीन माह पूर्व ही आ गया था,लेकिन उसे इंप्लीमेंट करने में कुछ समय लग गया। अब यह निर्देश पूरी तरह से अमल में लाया गया है। उन्होंने बताया कि इसका मूल उद्देश्य आम जनता में बेजुबान पशुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और जीव-जंतुओं के संरक्षण का संदेश हर नागरिक तक पहुँचाना है। यह स्लोग कमार्शियल वाहनो पर हिन्दी और अंग्रेजी भाषा के साथ ही स्थानीय और क्षेत्रीय भाषाओं में भी लिखा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि वाहन पर लिखे संदेश को दूर से भी स्पष्ट रूप से पढ़ा जा सके, इसके लिए स्लोगन के अक्षरों की न्यूनतम ऊंचाई 150 मिलीमीटर (एमएम) तय की गई है। आरटीओ प्रशसन के अनुसार, सार्वजनिक वाहनों के माध्यम से यह संदेश बहुत तेजी से समाज के बड़े हिस्से तक पहुंचेगा। इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के लिए वाहनों की चेकिंग के दौरान भी इसकी समीक्षा की जाएगी। - फिटनेस सेंटरो पर भी इसका हो रहा है पालनआरआई संतोष कुमार ने बताया कि “पशुओं पर दया करो” का स्लोगन एटीएस फिटनेस सेंटरो पर आने वाले वाहनो में लिखवाने व स्टिकर लगवाने का कार्य संवेदनशीलता के साथ किया जा रहा है। इस स्लोगन से बेजुबान पशुओ के अस्तित्व को बचाने में अपनी अहम भूमिका निभायेगा। हांलकि वाहन स्वामी भी इस नेक काम में अपनी भागीदारी निभाने में लगे हुए है।
|