जीएसटी कमिश्नर पद पर चयनित पारुल पटेल का सांस्कृतिक समिति ने किया सम्मान
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस राठ,हमीरपुर l बज्मे तामीर सांस्कृतिक समिति, राठ द्वारा तामीरे अदब लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम में सुनील लेखपाल की पुत्री जीएसटी कमिश्नर पद पर चयनित पारुल पटेल का सम्मान किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में समिति के संस्थापक डॉ. जमील राठवी ने कहा कि पारुल पटेल की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। समिति के अध्यक्ष शफीक मुहम्मद, सचिव मुहम्मद अतीक और कोषाध्यक्ष मुन्नू अंसारी सहित उपस्थित लोगों ने पारुल पटेल को सम्मानित कर बधाई दी। इस अवसर पर शेख रईस, मुहम्मद सईद अंसारी, रईस अहमद अंसारी, रहमत बेग, अय्यूब खान, मुहम्मद रिजवान, मुहम्मद सलाहउद्दीन, ज़ईम उल्ला खान, हाजी राशिद वारसी, मोमिन खान, मैराज अहमद अंसारी, नासिर अंसारी तथा बीटीएस विंग्स के सदस्य परवेज अहमद और अली उल्ला खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।