राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष ने रक्षा मंत्री को सौंपा मांग पत्र
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। आयुध निर्माणियों सहित रक्षा क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों की काफी समय से लंबित पड़ी कई माँगो को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अशोक सिंह ने रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली में उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात करी। इस दौरान अशोक सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पीताम्बर वस्त्र ओढ़ाकर उनका अभिवादन किया। ओईएफ फूलबाग कानपुर किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई ने बताया कि महासंघ के अध्यक्ष अशोक सिंह की रक्षा मंत्री से रक्षा कर्मचारियों के हितों और सेवा संबंधी अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई। माननीय रक्षा मंत्री ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु उचित विचार करने का आश्वासन दिया। महासंघ के अध्यक्ष अशोक सिंह ने रक्षा क्षेत्र में 100 प्रतिशत मृतक आश्रित भर्ती करने, एमटीएस कर्मचारियों को फोर ग्रेड स्ट्रक्चर प्रदान करने, औद्योगिक कर्मचारियों को सामान्य रूप से वर्दी भत्ता देने, सभी रिक्त पदों को नियमित सरकारी भर्ती के द्वारा भरे जाने , रक्षा क्षेत्र में ठेकेदारी प्रथा पूरी तरह से समाप्त करने और सभी विभागों में जेसीएम -2 एवं 3 की समय से मीटिंग संपन्न किए जाने को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एक मांग पत्र भी सौंपा।
|