विधि छात्र मोर्चा ने कुलपति को सौंपा मांग पत्र
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के एलएलबी छात्रों की समस्याओं को लेकर विधि छात्र मोर्चा ने कुलपति को मांग पत्र सौंपा, जिसके माध्यम से 'BPRD' रिजल्ट और बैक पेपर पर उठाए सवाल।छात्रों ने वर्तमान 'अल्टरनेट चांस' व्यवस्था को समाप्त कर हर सेमेस्टर परीक्षा के साथ बैक पेपर आयोजित कराने की मांग की है, ताकि छात्रों का साल बर्बाद न हो। एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर के परिणाम में बड़ी संख्या में छात्रों के रिजल्ट पर "BPRD" अंकित होने से छात्र परेशान हैं। मोर्चा ने विश्वविद्यालय से इसका अर्थ स्पष्ट करने की मांग की है। विधि छात्र मोर्चा ने कहा है कि यदि यह कोई तकनीकी या प्रशासनिक त्रुटि है, तो सभी प्रभावित छात्रों के परिणाम में अविलंब सुधार किया जाए।
|