“एक पेड़ माँ के नाम” से परिवहन विभाग ने किया महा-वृक्षारोपण
- अधिकारियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत कानपुर के परिवहन विभाग ने एक बड़ी पहल की है। संभागीय परिवहन अधिकारियों और आरआई ने विभिन्न ड्राइविंग स्कूलों, फिटनेस सेंटरों और स्टेक होल्डर्स परिसरों में वृहद वृक्षारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का एक मजबूत संदेश दिया है।शासन द्वारा निर्धारित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत लाखों पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए परिवहन विभाग पूरी मुस्तैदी से जुट गया है। जिसके क्रम में अभियान को व्यापक रूप देने के लिए परिवहन विभाग से जुड़े विभिन्न स्टेक होल्डर्स परिसरों को चुना गया, जिनमें मुख्य रूप से एटीएस, एडीटीटी , ड्राइविंग स्कूल व आई एंड सी फिटनेस सेंटर शामिल है। - पर्यावरण संरक्षण ही जीवन का मूल आधार हैइस बेहद खास मौके पर आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने पर्यावरण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण ही हमारे जीवन का असली आधार है। हम सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि आने वाले भविष्य में नई पीढ़ी को ऑक्सीजन की कमी का सामना न करना पड़े। यदि हम चाहते हैं कि हमारा पर्यावरण हमेशा मुस्कुराता रहे, तो हर नागरिक को वृक्षारोपण करना ही होगा। अभियान में प्रमुख रूप से आर.आर. सोनी (उप परिवहन आयुक्त), राकेन्द्र कुमार सिंह (आरटीओ प्रशासन), राहुल श्रीवास्तव (आरटीओ प्रवर्तन), आलोक कुमार सिंह (एआरटीओ प्रशासन), कहकशां खातून (एआरटीओ प्रवर्तन), सोमलता यादव (एआरटीओ प्रवर्तन), विंध्यांचल गुप्ता (एआरटीओ), संतोष कुमार (आरआई) समेत समस्त पीटीओ और विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।