समर्थ इंडिया द्वारा किसानों के खेत में की मेड पर किया गया वृक्षारोपण
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l समर्थ इंडिया द्वारा एक पेड़ मां के नाम बृहद वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत क्षेत्र के पारा, कुतुबपुर, परसी डेरा, खरौंज जल्ला में किसानो के खेत की मेड पर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर लोगो को वृक्षारोपण के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया। ग्रामीणों को पेड़ लगाकर उन्हें संरक्षित रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पारा गांव के सचिव ओमप्रकाश ने पेड़ो के महत्व के संबंध मेंजानकारी दी। इस अवसर पर समर्थ के निधि, रौली, अंजली, शांती, शारदा, बुशरा आदि ने वृक्षारोपण में सहयोग किया। इसी तरह क्षेत्र के देवीगंज गांव में ग्राम प्रधान रामायण प्रसाद व सचिव बृजेश शुक्ला ने गांव में वृक्षारोपण कर पेड़ लगाए जाने की शुरुवात की ।
|