करंट की चपेट में आने से चार पशुओं की दर्दनाक मौत
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l थाना क्षेत्र के बेजे इस्लाम पुर में खेतों में झूल रहे एच टी लाइन के तार से करेंट की चपेट में आकर चार पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पशुओं का पोस्टमार्टम कराया है। क्षेत्र के बेजे इस्लामपुर गांव निवासी कालका यादव व छोटे यादव की दो गाय तथा दो अज्ञात पशु की खेतों में चरते समय झूल रहे एच टी लाइन के तारो से करेंट की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। पशुपालक द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तब पुलिस ने पशु चिकित्सक से मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराया है।