प्रशासन का चला बुल्डोजर,ग्राम समाज की जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा,हमीरपुर l नगर के हैदरगंज स्थित रहमानिया कॉलेज के पीछे ग्राम समाज की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने बुल्डोजर कार्रवाई करते हुए निर्माण ध्वस्त कर भूमि को कब्जामुक्त कराया।
प्रभारी तहसीलदार महेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। प्रशासन के अनुसार हैदरगंज निवासी रशीदन पत्नी सहाबुद्दीन द्वारा किए गए अतिक्रमण को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान कानूनगो सुरेश प्रजापति, लेखपाल अवनीश कुमार, लेखपाल मनीष कुमार तथा पुलिस बल मौजूद रहा। उपजिलाधिकारी करणवीर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी एवं ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।