इंडेन बाटलिंग प्लांट में रक्षात्मक ड्राइविंग जन जागृति अभियान के तहत प्रशिक्षण
-रक्षात्मक ड्राइविंग सुरक्षित यात्रा का आधार है
- विकास सहदेव
- रक्षात्मक ड्राइविंग से सड़क दुर्घटना को रोका जा सकता है - लखन शुक्ला
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | इंडेन बाटलिंग प्लांट पनकी में जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण कानपुर नगर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा रक्षात्मक ड्राइविंग सुरक्षित यातायात का प्रशिक्षण लखन कुमार शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन एवं मास्टर ट्रेनर रेडक्रॉस एवं मोहन राज गुप्ता प्रबंधक सुरक्षा उत्तरी जोन द्वारा दिया गया शिविर का शुभारम्भ विकास सहदेव, प्लांट हेड इंडेन बाटलिंग प्लांट ने किया संयोजन ब्रजेश उपाध्याय सेफ्टी ऑफिसर ने किया प्रशिक्षण में चालक व सह चालकों ने प्रतिभाग किया। लखन कुमार शुक्ला ने बताया चालक तनिक सावधानी बरतें, तो शून्य दुर्घटना का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन सुरक्षा बड़ी चुनौती है। रक्षात्मक ड्राइविंग ही इसका समाधान है। सड़क सुरक्षा से संबंधित अनुभव की साझेदारी की। इसके बाद प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें पुलिस, सड़क संकेत, सिग्नल से जुड़ी यातायात नियंत्रण प्रणाली के बारे में बताया गया।चालकों को कहा गया कि गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट को जरूर बांधे। वहां चलते समय सड़क दुर्घटना रोकने के लिए प्री चेक सिस्टम को फॉलो करो , लेन संचालन ,ओवर टेकिंग के नियम को अपनाना, वाहन चलते समय नशा न करे ,न ही नशे में गाड़ी चलाये एक्सीडेंट हो सकता है सड़क दुर्घटना में 400 लोग मरते है जिसका सबसे बड़ा कारन समय पर उन्हें फस्ट एड नहीं मिल पाती है यदि हम घायल को गोल्डन आवर में मदद दे दे तो यह 400 लोगो के मरने के आकड़े को कम किया जा सकता है |