पहाड़ी देव शिव धाम मंदिर में श्री राम कथा समापन पर भक्तों ने किया भंडारा
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l विकास खंड क्षेत्र के शंकरपुर गांव स्थित पहाड़ी देव शिव धाम के शिव मंदिर में एक सप्ताह से संचालित श्री राम कथा के समापन अवसर पर भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।
क्षेत्र के शंकरपुर गांव के समीप प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। इस मंदिर प्रांगण में एक सप्ताह से संचालित श्री राम कथा का संचालन बहन निशी सिंह चौहान द्वारा अपनी अमृतमयी वाणी से किया जा रहा था।समापन अवसर पर सावन के तीसरे सोमवार को नाग पंचमी मना कर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया ।तथा
आए साधु संतों व अतिथियों को प्रसाद गृहण कराया गया। राम कथा का आयोजन पहाड़ी देव शिव धाम समिति के अध्यक्ष गणेश तिवारी,उपाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह, कोषाध्यक्ष हरदत्त राम, सदस्य अमित श्रीवास्तव, पिंटू सिंह, शरद यादव, अशोक अवस्थी, कल्लन सिंह, सूरज सिंह, रामदास, श्याम वीर , आदित्य ओम जी,रवि प्रताप,तथा जगन्नाथ त्यागी भौली व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सौरभ यादव आदि मौजूद रहे।