होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  पीआरडी जवानों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
 
पीआरडी जवानों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
Updated: 8/18/2026 10:56:00 PM By Reporter-

पीआरडी जवानों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
-भत्ता ₹500 से बढ़ाकर ₹600 किए जाने की सौगात
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशन में पीआरडी जवानों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर में मुख्यमंत्री  की अध्यक्षता में आयोजित पीआरडी जवान सम्मेलन एवं संबंधित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं पीआरडी जवानों ने मुख्यमंत्री जी के संबोधन को देखा एवं सुना।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा पीआरडी स्वयंसेवकों के हित में ड्यूटी भत्ता ₹500 प्रतिदिन से बढ़ाकर ₹600 प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की गई। इस बढ़ोतरी से प्रदेश के 31 हजार से अधिक पीआरडी जवान लाभान्वित होंगे। जनपद हमीरपुर में कार्यरत 228 पीआरडी जवानों को भी बढ़े हुए ड्यूटी भत्ते का लाभ प्राप्त होगा।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के अधीन कार्यरत पीआरडी स्वयंसेवकों एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुपूरक अनुदान के अंतर्गत नई मांग के माध्यम से पीआरडी परिवार कल्याण योजना हेतु ₹5 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
कार्यक्रम में पीआरडी स्वयंसेवकों के लिए प्रस्तावित ₹22.95 करोड़ की लागत से मल्टीस्टोरी बैरक के निर्माण की जानकारी भी साझा की गई। इसका निर्माण ग्राम-परवर पश्चिम, सरोजनी नगर, लखनऊ में किया जाना है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को नामित किया जा चुका है तथा ₹4.70 करोड़ की प्रथम किस्त अवमुक्त की जा चुकी है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद हमीरपुर के चेयरमैन कुलदीप निषाद, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी अजय कुमार वर्मा एवं सचिन कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं पीआरडी जवान उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
कानपुर साउथ जोन में साइबर ठगी के 7300 से ज्यादा मामले
संभावित बाढ़ के दृष्टिगत जनपद में सभी तैयारियां पूर्ण, प्रशासन पूरी तरह सतर्क
नाग पंचमी के अवसर पर अलरा गौरा में रामलीला का हुआ भव्य मंचन
दबंग ने सरेआम दो युवकों का गला रेतकर हत्या का किया प्रयास
पहाड़ी देव शिव धाम मंदिर में श्री राम कथा समापन पर भक्तों ने किया भंडारा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :