पुलिस ने सात जुआरियों को हजारों की नगदी के साथ धर दबोचा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | कमिश्नरेट पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल की स्पेशल क्राइम ब्रांच एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में साउथ जोन के बिधनू थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच टीम एवं बिधनू थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई सात जुआरियों पर देर रात्रि शिकंजा कई दिनों से अलग-अलग ठिकानों पर जुए की फड़ सजने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और बिधनू पुलिस सक्रिय हुई और संयुक्त कार्रवाई करते हुए सात जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से हजारों रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद हुए हैं।बताया जा रहा है कि जुए के खेल में शामिल लोग पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे, लेकिन पुलिस की निगरानी से बच नहीं सके। कार्रवाई होते ही जुआरियों में खलबली मच गई।पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर जुए के नेटवर्क, अन्य संभावित ठिकानों और इसमें शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने पर इस खेल से जुड़े कुछ और नाम सामने आ सकते हैं।
|