किला मजदूर यूनियन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
-कर्मचारी हितों एवं पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एकजुट होकर कार्य करने का लिया संकल्प।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । किला मजदूर यूनियन, आर्डिनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री (ओईएफ) कानपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ के मुख्यालय, कटहरी बाग, कानपुर कैंट में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के उपाध्यक्ष एच. एन. तिवारी ने की। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई | नवनिर्वाचित अध्यक्ष सिद्धनाथ तिवारी ने कहा कि यूनियन कर्मचारियों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती एवं एकजुटता के साथ कार्य करेगी। महामंत्री समीर बाजपेई ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा तथा संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही आज की सबसे बड़ी मांग पुरानी पेंशन बहाली को लेकर व्यापक स्तर पर देशव्यापी मुहिम चलाई जाएगी। नई कार्यकारिणी में अनिल कुमार, नरेश तिवारी एवं आशीष शर्मा उपाध्यक्ष, बृजेश कुमार तिवारी, राजकुमार गौतम एवं दुर्गानंदन पटेल संयुक्त मंत्री, पुनीत सिन्हा संगठन मंत्री, मोहित कुमार कोषाध्यक्ष तथा हर्षित श्रीवास्तव प्रचार मंत्री हैं। कार्यकारिणी सदस्य: रोहित तिवारी, नीरज सिंह, अनिल कुमार पाल, विजय पाल, शैलेंद्र द्विवेदी, रंजीत सिंह राना, प्रभाकर बॉथम, सुजीत कुमार, राजीव कुमार, कृष्ण अवतार, मोहम्मद निशात अनवर अंसारी, ब्रह्मदत्त तिवारी, अरविंद राठौर, चंद्रशेखर, जयप्रकाश शर्मा, मोहम्मद अजीम, काशी प्रसाद वर्मा, अरविंद द्विवेदी, सतीश कुमार, मिथिलेश प्रसाद, सुरेश निषाद एवं श्याम कुमार मिश्रा। विशेष आमंत्रित सदस्य: इंसाद अली।बैठक के अंत में महासंघ के उपाध्यक्ष एच. एन. तिवारी और सचिव आशुतोष तिवारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कर्मचारी हितों में निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी 27 सितंबर को महासंघ के मुख्यालय, कटहरी बाग, कानपुर में होने वाली महासंघ की वर्किंग कमेटी मीटिंग की तैयारियों में जुटने और उसे सफल बनाने के लिए यूनियन के सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों से अपील करी। बैठक में किला मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सिद्धनाथ तिवारी, महामंत्री समीर बाजपेई, उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, नरेश तिवारी, सयुंक्त मंत्री बृजेश तिवारी, दुर्गानंदन पटेल, संगठन मंत्री पुनीत सिन्हा, महासंघ के कार्यकारिणी सदस्य नीरज सिंह व राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ के सचिव आशुतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।