होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जिला पदाधिकारी मंडलों और मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्रों पर करें संगठनात्मक प्रवास : बी.एल. संतोष
 
जिला पदाधिकारी मंडलों और मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्रों पर करें संगठनात्मक प्रवास : बी.एल. संतोष
Updated: 9/14/2026 1:06:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जिला पदाधिकारी मंडलों और मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्रों पर करें संगठनात्मक प्रवास : बी.एल. संतोष
- 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने के दिए निर्देश 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। इसलिए जिला पदाधिकारी मंडलों में तथा मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्रों पर नियमित रूप से संगठनात्मक प्रवास करें। केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित अभियानों और कार्यक्रमों की जानकारी केवल बैठकों तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक कार्यक्रम की प्रभावी गतिविधि बूथ तक दिखाई देनी चाहिए। रविवार को कानपुर में आयोजित संवाद बैठक में क्षेत्र, प्रदेश, जिला अध्यक्षों एवं महामंत्रियों तथा मंडल अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए श्री बी.एल. संतोष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा संकल्प अभियान एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ बूथ स्तर तक लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल में कार्यक्रमों की पूर्व योजना, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बूथवार क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। प्रवास संगठन को मजबूत करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। 
पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद करें, उनकी समस्याओं को समझें और संगठनात्मक गतिविधियों की धरातलीय स्थिति की जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से बूथ समितियों की सक्रियता, शक्ति केंद्रों की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं के प्रवास, आगामी अभियानों की तैयारियों तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि पार्टी के प्रत्येक अभियान का प्रभाव समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद और समन्वय आवश्यक है। बैठक में संगठनात्मक कार्यों में निरंतरता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।पदाधिकारियों से संगठनात्मक प्रवास को प्राथमिकता देने तथा निर्धारित अभियानों को प्रभावी ढंग से बूथ तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री राम किशोर साहू ने की तथा संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नीतू सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी शंकर लाल लोधी भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अशोक रावत, आदित्य त्रिवेदी सहित क्षेत्रीय पदाधिकारी, सभी संबंधित जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा कानपुर कमिश्नरी के अंतर्गत आने वाले आठ संगठनात्मक जिलों के मंडल अध्यक्ष प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।-बाक्स झूठे नेरेटिव पर पलटवार, सोशल मीडिया बने भाजपा का डिजिटल प्रहरी : बीएल संतोषविपक्ष के भ्रम और दुष्प्रचार का तथ्यों से करें पर्दाफाश, सरकार की योजनाओं का डिजिटल माध्यम से घर-घर पहुंचाएं संदेशकानपुर । भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष ने पार्टी के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को विपक्ष के झूठे एवं भ्रामक नेरेटिव के खिलाफ मोर्चा संभालने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया केवल प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि सही तथ्यों को जनता तक पहुंचाने और विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब देने का प्रभावी हथियार है। कार्यकर्ता सजग प्रहरी की भूमिका निभाते हुए हर झूठे नेरेटिव का तथ्य और प्रमाण के साथ पर्दाफाश करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर पार्टी की सक्रिय और प्रभावी उपस्थिति होनी चाहिए। विपक्ष यदि झूठ फैलाए तो भाजपा का सोशल मीडिया कार्यकर्ता तथ्यों के साथ जनता के सामने सच लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार द्वारा गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रभाव दिखाई दे रहा है। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने सोशल मीडिया संयोजकों से स्पष्ट कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रियता केवल पोस्ट डालने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। क्या चल रहा है, विपक्ष क्या नेरेटिव बना रहा है और जनता के बीच किन मुद्दों को लेकर भ्रम पैदा किया जा रहा है—इस पर लगातार नजर रखनी होगी। सोशल मीडिया कार्यकर्ता सजग प्रहरी की तरह काम करें। गलत सूचना सामने आते ही उसकी वास्तविकता को समझें और प्रमाणिक तथ्यों के साथ जनता के बीच सही जानकारी पहुंचाएं। 

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एआई मंथन 2.0 में भौतिक एआई, स्मार्ट शिक्षा और एआई कंप्यूटिंग पर हुआ मंथन
कानपुर में जुटे देशभर के सेवा संगठन महारथी -हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेला की तैयारियों पर मंथन |
किला मजदूर यूनियन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
सतपाल महाराज के 75वें जन्मोत्सव पर सत्संग की बही बयार
पुलिस ने सात जुआरियों को हजारों की नगदी के साथ धर दबोचा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :