सतपाल महाराज के 75वें जन्मोत्सव पर सत्संग की बही बयार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में श्री हंस मंदिर श्याम नगर बाईपास पर श्री सतपाल जी महाराज के 75 वां पावन जन्मोत्सव के अवसर पर सत्संग कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया सत्संग में दूर दराज के क्षेत्र के श्रद्धालु पहुंचे और सत्संग समारोह में भक्ति सद्भावना एवं मानव सेवा का संदेश ग्रहण किया सत्संग समारोह में सद्गुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की परम शिष्या साध्वी प्रज्ञा बाई जी, साध्वी मुदिता बाई जी, साध्वी दुर्गा बाई जी,साध्वी पदमा बाई जी ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान एवं सत्संग का महत्व समझाते हुए अपने-अपने विचार रखें अंत में हंस मंदिर प्रभारी साध्वी चंदन बाई जी ने कहा कि मानव जीवन अत्यंत अनमोल है और इसका उद्देश्य केवल सांसारिक उपलब्धियां हासिल करना नहीं है सद्गुरु के मार्गदर्शन में आत्मज्ञान प्राप्त कर मानव अपने जीवन को सार्थक बना सकता है उन्होंने श्रद्धालुओं को आपसी प्रेम भाईचारे और सद्भावना का संदेश दिया जिसमें हजारों भक्तों ने सत्संग प्राप्त कियाअंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गयाकार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंह, शैलेंद्र पाल, अवधेश कटियार,शैलेंद्र सेंगर कृष्णकांत, शिवशंकर गुप्ता, कुंवर पाल, गोलू पाल, रामपाल यादव, करन कठेरिया, अमित यादव, यतेंद्र यादव, मिथिलेश सोनी, माया दीक्षित, प्रियंका गुप्ता शालिनी शुक्ला,आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
|