दवा व्यापारी हत्याकांड में आरोपी बहू सहित तीन अपराधी को न्यायालय मे किया गया पेश
- दुपटटे से अपना मुंह छिपाती रही अरोपी बहू शालू कानपुर | दवा व्यापारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की आरोपी उनकी बहू शालू सहित तीन आरोपियों को बुधवार की सुबह कानपुर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इसी बीच आरोपी बहू अपना मुंह कपडे से ढके रही और कैमरे से बचती नजर आयी। पुलिस कर्मियों ने सावधानी के साथ उसे न्यायिक मजिस्ट्रे प्रदीप कुमार शुक्ला की कोर्ट में हाजिर किया। पुलिस का कहना है आरोपियों से पूंछतांछ के दौरान अहम सुराग मिले है। बताया कि दो आरोपियों में एक घटना को अंजाम देने के लिए अंदर जाना था और दूसरे को बाहर रह कर निगरानी करनी थी लेकिन दवा व्यापारी शरीर से मजबूत थे इस लिए मौके पर दोनो ने प्लान बदला और दोनो ही घर के अंदर गये। पुलिस ने यह भी बताया कि विशाल, शालू, सुब्रत तीनो की काॅल डिटेल चेक किये गये और यह पाया गया कि तीनो एक दूसरे के संपर्क में रहे है। घटना के पहले के मिले साक्ष्यो के आधार पर कडी जुड़ती जा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों को रिमांड में लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है।
|