वेतन सीमा में बढ़ोतरी: नियोक्ताओं के लिए कर्मचारियों को ईपीएफओ से जोड़ने का स्वर्णिम अवसर
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। ईपीएफओ के अंतर्गत अनिवार्य कवरेज की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रतिमाह किए जाने से सामाजिक सुरक्षा का दायरा और बढ़ने जा रहा है। यह निर्णय नियोक्ताओं के लिए भी अपने प्रतिष्ठानों में पात्र कर्मचारियों को ईपीएफओ से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है।ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त प्रथम शाहिद इकबाल ने बताया कि कानपुर के अंतर्गत लगभग 15 जिले आते हैं और वर्तमान में लगभग 3.3 लाख कॉन्ट्रिब्यूटरी सदस्य हैं। नई वेतन सीमा के साथ-साथ वर्तमान एम्प्लॉईज एनरोलमेंट कैंपेन –2026 (ईईसी -2026) का लाभ उठाकर नियोक्ता अपने यहाँ कार्यरत पात्र एवं पूर्व में छूटे कर्मचारियों को ईपीएफओ से जोड़ सकते हैं। कर्मचारी कवरेज और क्षेत्र की कुल सदस्य संख्या में वृद्धि को बल मिलेगा तथा अधिक कर्मचारियों को भविष्य निधि, पेंशन एवं बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं का लाभ भी मिल सकेगा।
|