होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्य बहिष्कार, कामकाज ठप, कचहरी में सन्नाटा
 
अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्य बहिष्कार, कामकाज ठप, कचहरी में सन्नाटा
Updated: 9/16/2026 8:44:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्य बहिष्कार, कामकाज ठप, कचहरी में सन्नाटा
-  हर बुधवार को न्यायिक कार्य बहिष्कार की घोषण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। बार एसोसिएशन व लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 10 सितंबर को दो दिन चले प्रांतीय सम्मेलन में अधिवक्ताओं की मांगे न माने जाने तक सप्ताह में हर बुधवार को न्यायिक कार्य बहिष्कार करने की घोषणा की गई थी। घोषणा के तहत बुधवार को कानपुर में सभी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर दिया। प्रदेश के सभी जिलों में हड़ताल होने का दावा किया जा रहा है।अधिवक्ता बार एसोसिएशन कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और अधिवक्ता एकता जिंदाबाद, हमारी मांगें पूरी करो के नारे लगाते हुए अपनी एकजुटता दिखाई। इसके बाद वकीलों ने अलग-अलग समूह बनाया। एक समूह अदालतों की ओर, एक रजिस्ट्री कार्यालय और एक समूह तहसील की ओर रवाना हो गया। यहां अधिवक्ताओं ने घूम घूम कर नारेबाजी करते हुए सभी अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्य न करने का आह्वान किया। मंगलवार को ही बार व लॉयर्स एसोसिएशन ने एक नोटिस जारी करके सभी अधिवक्ताओं को आगाह किया था कि अगर प्रांतीय सम्मेलन में लिए गए निर्णय के तहत बुधवार को कार्य बहिष्कार के दौरान किसी भी अधिवक्ता ने कोई न्यायिक कार्य किया, तो दोनों संस्थाओं से उसकी सदस्यता निलंबित कर दी जाएगी। सख्ती के चलते पूरी कचहरी में सन्नाटे सा माहौल रहा। टाइपिस्ट, स्टांप वेंडर व फोटोकापी की भी ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। बार एसोसिएशन के महामंत्री बिनय मिश्रा ने बताया कि प्रांतीय सम्मेलन की आग पूरे प्रदेश में फैल चुकी है। मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना का प्रस्ताव भी प्रांतीय सम्मेलन में पास हुआ था। बार एसोसिएशन को मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए वर्षों से संघर्ष कर रही हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से जारी एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें बताया गया है कि समिति की ओर से हुई वर्चुअल बैठक में कानपुर में पास हुए प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिले व तहसीलों के अधिवक्ताओं ने बुधवार को न्यायिक कार्य बहिष्कार कर दिया है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आईआईटी कानपुर का नया वाधवानी इनोवेशन सेंटर निभाएगा अहम भूमिका
वेतन सीमा में बढ़ोतरी: नियोक्ताओं के लिए कर्मचारियों को ईपीएफओ से जोड़ने का स्वर्णिम अवसर
लापरवाही: सीवर के गड्ढे में बाइक समेत समाया डिलीवरी ब्वॉय, गंभीर
दवा व्यापारी हत्याकांड में आरोपी बहू सहित तीन अपराधी को न्यायालय मे किया गया पेश
आनंद यात्रा सेवा समिति ने भक्ति मय धार्मिक अंताक्षरी करवाई
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :