मध्यस्थता से सुलझेंगे लंबित मुकदमे,न्यायिक अधिकारियों ने बनाई रणनीति
- 'मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0' को लेकर एडीजे-प्रथम ने की समीक्षा बैठक
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति (एमसीपीसी) के तत्वावधान में चल रहे 'मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0' अभियान को लेकर जनपद न्यायालय में अपर जिला जज प्रथम एवं नोडल अधिकारी रवीन्द्र कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पौमेला श्रीवास्तव समेत सभी न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।नोडल अधिकारी ने कहा कि मध्यस्थता लंबित मुकदमों का बोझ कम करने और आमजन को त्वरित व सस्ता न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को आपसी समझौते की संभावना वाले दीवानी, पारिवारिक और शमनीय मामलों को चिह्नित कर मध्यस्थता केंद्र भेजने के निर्देश दिए।वैवाहिक विवाद, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, वाणिज्यिक और श्रम संबंधी मामलों को प्राथमिकता देने को कहा गया।नोडल अधिकारी ने अधिवक्ताओं और वादकारियों से 90 दिवसीय अभियान का लाभ उठाकर विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराने की अपील की।