होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जल जीवन मिशन में लापरवाही पर प्रशासन का कड़ा रुख, पूर्व कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश
 
जल जीवन मिशन में लापरवाही पर प्रशासन का कड़ा रुख, पूर्व कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश
Updated: 10/7/2026 11:13:00 PM By Reporter-

जल जीवन मिशन में लापरवाही पर प्रशासन का कड़ा रुख, पूर्व कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल परियोजनाओं के सुचारू संचालन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार स्थलीय निरीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) विजय सिंह ने विकासखंड सुमेरपुर के ग्राम मवई जार पहुंचकर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों द्वारा मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति से संबंधित समस्या की जानकारी दी गई। समस्या के तत्काल निस्तारण के लिए जल जीवन मिशन के जूनियर इंजीनियर एवं वर्तमान कार्यदायी संस्था आईटी इंटरनेशनल के कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने की कार्रवाई की गई।
निरीक्षण में यह तथ्य सामने आया कि ग्राम मवई जार में पूर्व में कार्यदायी संस्था जय मां लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन द्वारा पेयजल योजना का कार्य कराया गया था। योजना के अंतर्गत कराए गए कार्यों में विभिन्न स्तर पर कमियां पाए जाने तथा पाइपलाइन, वाल्व एवं अन्य संरचनाओं की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण वर्तमान में मरम्मत एवं रखरखाव के कार्य में कठिनाई उत्पन्न हो रही है।
समस्या के समाधान के लिए पूर्व कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रिंस राजपूत को दूरभाष के माध्यम से सूचित करते हुए तकनीकी टीम एवं संबंधित कर्मचारियों को मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए थे, ताकि पाइपलाइन एवं वाल्व आदि की वास्तविक स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा सके। इसके बावजूद निरीक्षण के दौरान दोपहर बाद तक संस्था का कोई प्रतिनिधि अथवा कर्मचारी मौके पर उपस्थित नहीं हुआ।
पूर्व कार्यदायी संस्था द्वारा कराए गए अधूरे कार्य, जगह-जगह की गई खुदाई तथा वर्तमान समस्या के समाधान में अपेक्षित सहयोग न मिलने से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया कि पूर्व कार्यदायी संस्था जय मां लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध विस्तृत रिपोर्ट तत्काल शासन को प्रेषित की जाए तथा संस्था को ब्लैक लिस्ट किए जाने की कार्रवाई नियमानुसार सुनिश्चित की जाए।
अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जल जीवन मिशन शासन की प्राथमिकता वाली योजना है। योजना के अंतर्गत कराए गए कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता, रखरखाव एवं पेयजल आपूर्ति के संबंध में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को सुचारू एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला प्रेस स्थाई समिति की बैठक संपन्न
अंबेडकर पार्क में आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का हुआ समापन
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाए जाने की मांग को लेकर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन
पीएलवी गणेश सिंह ने बाल संरक्षण एवं बच्चों के अनुकूल विधिक सेवाओं की दी जानकारी
लोकसभा अध्यक्ष ने सांसद को आवास समिति का सदस्य किया नियुक्त, भाजपाइयों में हर्ष
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :