होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला प्रेस स्थाई समिति की बैठक संपन्न
 
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला प्रेस स्थाई समिति की बैठक संपन्न
Updated: 10/7/2026 11:27:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला प्रेस स्थाई समिति की बैठक संपन्न
-पत्रकारों की समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण तथा प्रशासन-मीडिया के बीच बेहतर समन्वय पर हुई सार्थक चर्चा
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। शासन के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों एवं जिला प्रशासन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने, पत्रकारों से संबंधित समस्याओं एवं प्रकरणों का निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने तथा जनहित के विषयों पर प्रशासन और मीडिया के बीच प्रभावी संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में जिला प्रेस स्थाई समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में हुई, जिसमें पत्रकारों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने सुझाव एवं विचार रखे गए।
बैठक में पत्रकारों ने जिला प्रेस स्थाई समिति के उद्देश्यों एवं उसकी भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा कि पत्रकारों से संबंधित किसी भी शिकायत, विवाद अथवा उत्पीड़न के प्रकरण में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है। 
इस संबंध में सुझाव दिया गया कि किसी पत्रकार के विरुद्ध प्राप्त शिकायत अथवा प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई से पूर्व, जहां समिति के स्तर पर विचार किया जाना अपेक्षित हो, वहां प्रकरण को जिला प्रेस स्थाई समिति के संज्ञान में लाकर तथ्यों की निष्पक्षता से जांच एवं परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। पत्रकारों ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति, अस्पतालों में मरीजों एवं तीमारदारों की सुविधाओं के लिए आवागमन के रास्तों को सुगम बनाने तथा जनहित से जुड़े अन्य विषयों की ओर भी प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया।
जिलाधिकारी ने पत्रकारों द्वारा रखे गए सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि मीडिया प्रशासन और समाज के बीच महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाता है तथा वास्तविक परिस्थितियों को प्रशासन के संज्ञान में लाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही का विशेष ध्यान रखा जाए तथा शिकायतों का समाधान केवल औपचारिकता तक सीमित न रहकर गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसी समाचार अथवा खबर में यदि प्रशासनिक या शासकीय पक्ष अपेक्षित हो तो संबंधित अधिकारी समयबद्ध रूप से तथ्यात्मक पक्ष,वर्जन उपलब्ध कराएं, ताकि मीडिया के माध्यम से जनता तक सही, संतुलित एवं तथ्यपरक जानकारी पहुंच सके। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों में मीडिया द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से लिया जाए और आवश्यकतानुसार संबंधित विभाग तत्काल तथ्य उपलब्ध कराते हुए की गई कार्रवाई से अवगत कराएं।
उन्होंने बताया कि जनसामान्य की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए सभी जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों को नियमित रूप से जनसुनवाई करने तथा इसके उपरांत क्षेत्र में भ्रमण कर जमीनी स्तर पर समस्याओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने और उनका पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजने मात्र तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उनके निस्तारण की प्रभावी निगरानी भी की जाए।
जिलाधिकारी ने प्रशासन एवं मीडिया के बीच निरंतर संवाद को आवश्यक बताते हुए कहा कि विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जनसमस्याओं से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक सूचनाओं का आदान-प्रदान बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था में सहायक होता है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि पत्रकारों द्वारा उठाए गए जनहित के उचित विषयों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा कार्रवाई की तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराने में अनावश्यक विलंब न किया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) विजय सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार तथा जिला प्रेस स्थाई समिति के सदस्य यतीश चन्द्र शुक्ला (दैनिक आज),  अनिल सोनी (दैनिक रेडिकल टाइम्स), प्रेमदत्त दीक्षित (दैनिक दोआबा वार्ता), पंकज मिश्रा (दैनिक राष्ट्रीय स्वरूप) एवं विशेष आमंत्रित सदस्य मनोज त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
अंबेडकर पार्क में आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का हुआ समापन
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाए जाने की मांग को लेकर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन
जल जीवन मिशन में लापरवाही पर प्रशासन का कड़ा रुख, पूर्व कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश
पीएलवी गणेश सिंह ने बाल संरक्षण एवं बच्चों के अनुकूल विधिक सेवाओं की दी जानकारी
लोकसभा अध्यक्ष ने सांसद को आवास समिति का सदस्य किया नियुक्त, भाजपाइयों में हर्ष
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :