मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाए जाने की मांग को लेकर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार तथा प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड अनीश राजा के मार्गदर्शन में जनपद हमीरपुर मुख्यालय में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाए जाने की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष मिसबाहुल हसन उर्फ लाला प्रधान के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी के तानाशाही रवैये को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा पहले से ही भारी मात्रा में पुलिस बल लगाकर पार्टी कार्यकर्ताओं को घेरने का प्रयास किया गया था। इसी क्रम में जैसे ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला लेकर कार्यालय से बाहर निकले, स्थानीय पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने के लिए जोरदार संघर्ष किया। सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने बलपूर्वक पुतला छीना और लेकर भाग निकले। इसके बावजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त एवं भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए अपना प्रदर्शन जारी रखा।
इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी नगरपालिका अध्यक्ष युगांक मिश्रा, नईम खान, जिला सचिव सैयद उमर, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा रिजवान खान, रवि यादव एडवोकेट, नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मोहम्मद जुनैद, राजकुमार तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड हुसैना, नगर अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी राघवेंद्र यादव लकी, विवेक यादव, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया कश्यप, बीटू यादव, जिला अध्यक्ष बाबासाहेब वाहिनी संजय श्रीवास, सभासद सुभान कुरैशी, अजय निषाद, सुधीर निषाद, वैभव सहित लगभग सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।