रात्रि में ही बाजारों से कूड़ा उठान सुनिश्चित करें* अधिकारी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त श्री अर्पित उपाध्याय एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन ने मध्य रात्रि 10.00 बजे नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कूड़ा उठान, स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। नरोना चौराहा एवं एक्सप्रेस रोड सहित विभिन्न स्थलों पर कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बाजारों में दुकानें बंद होते ही रात्रि में ही कूड़ा उठान सुनिश्चित किया जाए। आवश्यकता के अनुसार *अतिरिक्त वाहन एवं कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए तथा कूड़ा उठान वाहनों की निर्धारित रूट एवं समय-सारिणी के अनुसार नियमित मॉनिटरिंग हो।* उन्होंने स्पष्ट किया कि कूड़ा उठान एवं सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
*एक्सप्रेस रोड स्थित गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट पर* अत्यधिक गंदगी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तीन दिवस के भीतर पूरे मार्ग की समुचित सफाई कराने के निर्देश दिए। *उन्होंने कहा कि तीन दिवस उपरांत उक्त मार्ग का पुनः स्थलीय निरीक्षण कर कराए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी*। साथ ही *नियमित नाइट स्वीपिंग एवं* समयबद्ध कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
*घसियारी मंडी के पास स्थित गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट को समाप्त कर वहां एकत्र होने वाले कूड़े को समीप स्थित ट्रांसफर स्टेशन भेजने तथा स्थल को व्यवस्थित करने हेतु इंटरलॉकिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए।
*नगर आयुक्त श्री अर्पित उपाध्याय ने एक्सप्रेस रोड के दोनों ओर सीसी रोड निर्माण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही खराब मार्ग प्रकाश बिंदुओं को तत्काल ठीक कराने एवं रात्रिकालीन भ्रमण के दौरान प्रकाश व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए।*
जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा दिखाई न दे तथा स्वच्छता व्यवस्था प्रभावी एवं सतत बनी रहे। व्यापारियों एवं दुकानदारों से संवाद स्थापित कर दुकानों से निकलने वाला *कूड़ा निर्धारित वाहन/स्थान पर ही दिए जाने के लिए जागरूक करने तथा IEC गतिविधियां* संचालित करने के भी निर्देश दिए गए।
*प्रत्येक दशा में रात में कूड़ा फेंकने वालों पर रोकलगाई जाए
*इस गार्बेज वर्नेबल पॉइंट को साफ करा कर व्यवस्थित करके यहां पर बैठने हेतु बेंच स्थापित कराई जाए और वॉल पेंटिंग कराई जाए और यह वॉल पेंटिंग कराई जाए*
*नगर आयुक्त शिविर कार्यालय