बिठूर में भाजपा ने लहराया जीत का परचम,मना जश्न
- 9474 मतदाताओं में 6193 ने वोट डाले, राणा ने 2483 वोटों से दर्ज की बड़ी जीत
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। बिठूर नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहरा। अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राणा समरेंद्र सिंह ने शानदार जीत दर्ज करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी आदर्श द्विवेदी उर्फ विभु को 2483 मतों से शिकस्त दी। नतीजे सामने आते ही भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और जीत का जश्न शुरू हो गया।बता दें बिठूर नगर पंचायत चेयरमैन पद का उपचुनाव निर्मला सिंह की जून में मृत्यु हो जाने के बाद 13 महीने का कार्यकाल शेष है। जिसके लिए 10 वार्डों में बैलेट पेपर से मतदान कराया गया था। कुल 9474 मतदाताओं में से 6193 ने वोट डाले थे। फाइल गिनती में भाजपा राणा समरेंद्र सिंह 4210, निर्दलीय आदर्श द्विवेदी उर्फ विभु 1727, कांग्रेस प्रदीप द्विवेदी 56 वोट हासिल हुए।बिठूर के सियासी मैदान में अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव में राणा समरेंद्र सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की। 2483 मतों के बड़े अंतर से मिली इस जीत को भाजपा खेमे के लिए अहम राजनीतिक सफलता माना जा रहा है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी आदर्श द्विवेदी उर्फ विभु को हार का सामना करना पड़ा। समर्थकों ने जीत की खुशी मनाई और प्रत्याशी की सफलता का जश्न मनाया। चुनावी मुकाबले के बाद बिठूर की सियासत में भाजपा की इस जीत की चर्चा तेज हो गई है। अब स्थानीय लोगों की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिठूर के विकास, सफाई व्यवस्था, पेयजल और नागरिक सुविधाओं को लेकर किस तरह काम करते हैं।