होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  मिशन शक्ति फेज-5.0: जिलाधिकारी ने छात्राओं को दिखाया कैरियर निर्माण का मार्ग
 
मिशन शक्ति फेज-5.0: जिलाधिकारी ने छात्राओं को दिखाया कैरियर निर्माण का मार्ग
Updated: 10/15/2026 11:32:00 PM By Reporter-

मिशन शक्ति फेज-5.0: जिलाधिकारी ने छात्राओं को दिखाया कैरियर निर्माण का मार्ग
-मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की दी जानकारी
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज कल्याण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के समन्वय से आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अशोक कुमार ने छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, उच्च शिक्षा, कैरियर निर्माण और महिला सशक्तिकरण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा तथा अभ्युदय कोचिंग से जुड़ी छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगी सहायता
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन एवं कोचिंग संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC), अधीनस्थ सेवा चयन आयोग तथा विभिन्न भर्ती बोर्डों की परीक्षाओं के साथ जेईई मेन, नीट, एनडीए, सीडीएस, बैंकिंग, एसएससी, बीएड एवं टीईटी जैसी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में जानकारी दी गई।
उन्होंने छात्राओं को योजना के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं, पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा के पाठ्यक्रम तथा तैयारी की प्रभावी रणनीति के बारे में जानकारी प्राप्त कर अपने लक्ष्य के अनुरूप तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन और दृढ़ संकल्प के माध्यम से विद्यार्थी अपने भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं।
काव्या यादव, शालू निषाद, यशिका सचान सहित छात्राओं ने जिलाधिकारी से किया संवाद
कार्यक्रम के दौरान राजकीय महाविद्यालय की छात्राओं काव्या यादव, शालू निषाद, यशिका सचान, सौम्या सिंह, आस्था चौरसिया, खुशी एवं प्रांशी ने विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं व्यक्त कीं। अभ्युदय कोचिंग की छात्रा काजल तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा की छात्राओं पारुल देवी, अनामिका, हिमांशी आदि ने भी जिलाधिकारी के समक्ष अपने प्रश्न रखे। छात्राओं ने उच्च शिक्षा, आर्थिक कठिनाइयों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, मानसिक तनाव तथा खेलकूद के अवसरों सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी चाही। जिलाधिकारी ने उनकी जिज्ञासाओं को गंभीरता से सुनते हुए समुचित उत्तर दिए तथा संबंधित विषयों पर व्यावहारिक सुझाव प्रदान किए।
छात्रवृत्ति, महिला सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य पर दिया मार्गदर्शन
जिलाधिकारी ने छात्राओं को पात्रता के अनुसार छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति जैसी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण छात्राओं की शिक्षा बाधित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं तथा संबंधित विभागों से उपलब्ध सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है।
मानसिक तनाव एवं परीक्षा संबंधी चिंता के विषय में उन्होंने छात्राओं को अपनी समस्याएं अभिभावकों, शिक्षकों अथवा भरोसेमंद व्यक्तियों के साथ साझा करने की सलाह दी। महिला सुरक्षा के संबंध में वीमेन पावर लाइन 1090 एवं महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी भी दी गई। खेलकूद में रुचि रखने वाली छात्राओं को अपनी प्रतिभा विकसित करने तथा संबंधित विभागों के माध्यम से उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
बेटियां आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, रूढ़िवादी सोच को पीछे छोड़ें
जिलाधिकारी ने कहा कि बेटियां अपनी क्षमताओं को पहचानें और शिक्षा एवं कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें। सफलता के लिए निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास आवश्यक हैं। उन्होंने समाज में व्याप्त रूढ़िवादी धारणाओं को समाप्त करने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें पुरुषों, अभिभावकों, शिक्षकों और पूरे समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। परिवार और समाज का सकारात्मक सहयोग मिलने से बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं से शासन की योजनाओं एवं उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाते हुए अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव सिंह, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार, राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सबा कौसर, सहायक प्रोफेसर डॉ. शालिनी, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा की प्रोफेसर डॉ. शिल्पी राय, महिला सशक्तिकरण केंद्र की जिला समन्वयक शशि तिवारी तथा बाल संरक्षण इकाई की पीओ दीप्ति अग्निहोत्री सहित महिला कल्याण विभाग की अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा तथा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत कोचिंग से जुड़ी छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
पीडीए समाज का भविष्य सपा में ही सुरक्षित, सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली होगी मुफ्त - चिंतामणि श्रीवास
पीएलवी गणेश सिंह ने बच्चों को बाल संरक्षण, बाल मित्रवत विधिक सेवाएं तथा किशोर न्याय की दी जानकारी
17 एवं 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैम्प
बिठूर में भाजपा ने लहराया जीत का परचम,मना जश्न
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :